फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पूरा किया मित्र देशों से किया वादा, भूटान और मालदीव को मिली वैक्सीन की पहली खेप

Wed, 20 Jan 2021 04:14 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भारत से भूटान पहुंची वैक्सीन की पहली खेप - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत ने कुछ दिन पहले एलान किया था कि वो अपने मित्र देशों को गिफ्ट के तौर पर कोरोना की वैक्सीन देगा, आज भारत ने उसी वादे को पूरा किया है। आज से भारत ने भूटान, मालद्वीप, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स को वैक्सीन की आपूर्ति शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार वैक्सीन की पहली खेप भूटान और मालदीव पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मालदीव पहुंचने पर राष्ट्रपति इब्राहिम मोहाली सोलीह और विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने खुशी जताई है और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि मालदीव को वैक्सीन की 1 लाख डोज भेजी गई है। 

वहीं भूटान को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की डेढ़ लाख डोसेज भेजे गए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट की यह वैक्सीन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भूटान के थिम्पू हवाई अड्डे के लिए आज सुबह रवाना हुई थी।  
विज्ञापन


भूटान पहला ऐसा देश बन गया है, जिसे भारत की तरफ से गिफ्ट के तौर पर कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मिली है। इसी तरह भूटान के अलावा दूसरे पड़ोसी देशों को भी भारत की ओर से वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी कि भारत को कई पड़ोसी देशों से भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए अनुरोध आए थे।

इसके अलावा भारत की ओर से दस लाख कोरोना की वैक्सीन नेपाल को दी जाएंगी। गुरुवार को भारत से वैक्सीन की एक खेप नेपाल की राजधानी काठमांडू उतरेगी। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री ह्दयेश त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये भारत और नेपाल के बीच दोस्ती का रिश्ते का एक उदाहरण है। इसे वैक्सीन मैत्री नाम दिया गया है।
 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका, अफगानिस्तान, मॉरीशस के संबंध में आवश्यक नियामक मंजूरी की प्रतीक्षा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्योंकि देश में भी टीकाकरण का कार्यक्रम जारी है, इसलिए इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि विदेश में आपूर्ति करते समय घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक हो।

भारत और भूटान के बीच का रिश्ता खास है, इसके मद्देनजर भारत ने कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में हर जरूरी सामान की सप्लाई को सुनिश्चित किया गया था। भारत ने अब तक भूटान को करीब 2.8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की जरूरी दवाइयां, मेडिकल सप्लाई, पैरासिटामोल, हाइड्रोक्सीक्लोक्वीन, पीपीई किट, एन95 मास्क, एक्स रे मशीनें और टेस्ट किट मुहैया कराए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें