फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन की जांच प्रक्रिया पूरी, स्वास्थ्य लाभ के लिए कुछ सप्ताह रहेंगे अवकाश पर

Thu, 14 Mar 2019 04:39 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की जांच प्रक्रिया भारतीय वायुसेना और अन्य एजेंसियों द्वारा पूरी कर ली गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब सेना के रिसर्च और रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर अभिनंदन कुछ हफ्तों के लिए स्वास्थ्य लाभ पर जाएंगे। वायुसेना के सूत्रों के अनुसार, भविष्य में मेडिकल रिव्यू बोर्ड विंग कमांडर अभिनंदन की मेडिकल फिटनेस का आकलन करेगा और यह तय करेगा कि वह लड़ाकू विमान के रूप में अपने ऑपरेशन को फिर से कब शुरू कर सकते हैं।  गुरुवार को समाचार एजेंसी ने यह जानकारी वायुसेना के सूत्रों के हवाले से दी है। 

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी एयरफोर्स के साथ डॉगफाइट में एफ-16 को मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को एयरक्राफ्ट क्रैश होने के कारण पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। अब हाल में यह खुलासा हुआ है कि भारतीय विंग कमांडर को छोड़ने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तानी सेना पर दबाव बनाया था। जिसके कारण अभिनंदन को पकड़े जाने के 60 घंटे के अंदर पाक को उन्हें छोड़ना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने इसके लिए उच्च-स्तरीय सैन्य चैनलों के माध्यम से पाकिस्तानी सेना से संपर्क किया था। उन्होंने पाक से यह स्पष्ट कहा था कि मौजूदा तनाव को कम करने के लिए यही एकमात्र तरीका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें