फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: एनसीपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, बारामती से लड़ेंगी सुप्रिया सुले

Thu, 14 Mar 2019 04:12 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sharad pawar - फोटो : Social Media
विज्ञापन
शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने  उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि, एनसीपी-कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए सीटों का औपचारिक बंटवारा घोषित नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस के पास 26 सीटें तो एनसीपी के पास 22 सीटें रहेंगी। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीट हैं। 
विज्ञापन


उम्मीदवारों की सूची:

बारामती से सुप्रिया सुले

कोल्हापुर से धनंजय महाडिक

ठाणे से आनंद परांजपे

रायगड़ से सुनील तत्कारे

कल्याण से बाबाजी पाटिल

मुंबई उत्तर पूर्व से संजय दीना पाटिल

लक्षद्वीप से मोहम्मद फैसल
  
एक सीट स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के लिए छोड़ी गई है जो हातकणंगले से उम्मीदवार उतारेगा। दूसरी सूची शुक्रवार को आ सकती है। 

 साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 41 पर एनडीए ने कब्जा जमाया था तो कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को केवल 6 सीटें मिली थीं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे- 11, 18, 23, 29 अप्रैल। पहले चरण यानी 11 अप्रैल को विदर्भ क्षेत्र में मतदान होगा, जबकि मुंबई की सभी सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें