फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchana Seth: चार साल के बेटे की हत्या मामले में सूचना सेठ के खिलाफ आरोप पत्र, पुलिस ने किए चौंकाने वाले दावे

Thu, 04 Apr 2024 08:35 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

बंगलूरू में एक स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ सूचना सेठ को पुलिस ने जनवरी में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद उसका शव एक बैग में रखकर कर्नाटक भाग रही थी।
विज्ञापन
आरोपी महिला सूचना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा से जनवरी में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। यहां एक मां ने अपने ही चार साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने एक एआई स्टार्ट-अप की सीईओ के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसमें कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। 

विज्ञापन


कर्नाटक भागना चाहती थी महिला
गौरतलब है, बंगलूरू में एक स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ सूचना सेठ को पुलिस ने जनवरी में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि आठ जनवरी को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद उसका शव एक बैग में रखकर कर्नाटक भाग रही थी। 

कलंगुट पुलिस ने गोवा बाल अदालत में सेठ के खिलाफ 642 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें बताया गया है कि कैसे उसने अपने बेटे की हत्या की और फिर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


आइए जानते हैं 600 से अधिक पन्नों वाले आरोप पत्र में क्या कुछ शामिल- 

  • सूचना सेठ बच्चे की कस्टडी के लिए अपने पति वेंकट रमन के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं। छह जनवरी को सेठ ने अपने पति को एक संदेश भेजकर कहा था कि वह अगले दिन आकर बच्चे से मिल सकता है। हालांकि, जब वेंकट बंगलूरू पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था। 
     
  • महिला नहीं चाहती थी बच्चा अपने पिता से मिले, इसलिए उसने कैंडोलिम में स्थित एक सर्विस अपार्टमेंट में छह जनवरी की देर शाम को अपने चार साल के बेटे के साथ चेक-इन किया था।
     
  • अगले दिन सुबह जब उसने चेक-आउट किया तो बच्चा गायब था। वहीं उसके पास एक भारी बैग था, जिसके बाद होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। 
     
  • सेठ के अपार्टमेंट छोड़ने के बाद तुरंत हाउसकीपिंग स्टाफ कमरे में गया तो वहां खून के धब्बे मिले और साथ ही एक पत्र भी मिला।
     
  • पत्र में सूचना सेठ ने अपने पति के साथ अपने झगड़े और चल रही अदालती कार्यवाही के कारण मानसिक तनाव के बारे में लिखा था।
     
  • पत्र को टिशू पेपर पर आईलाइनर का उपयोग करके लिखा गया था। 
     
  • इंस्पेक्टर ने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और उसे महिला को फोन देने के लिए कहा। अपने बेटे के बारे में पूछे जाने पर, सूचना ने दावा किया कि उसने उसे मडगांव में एक दोस्त के घर पर छोड़ दिया है। वहीं खून के धब्बों के बारे में कहा कि मासिक धर्म के हैं। 
     
  • मित्र का पता बताने के लिए कहा गया तो महिला ने फर्जी जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को दोबारा फोन किया, इस बार उससे कोंकणी में बात की और यात्री को कुछ भी संदेह हुए बिना पास के पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा। तब तक टैक्सी चित्रदुर्ग जिले में प्रवेश कर चुकी थी।
     
  • पोस्टमार्टम में पता चला कि बच्चे की या तो कपड़े के टुकड़े या तकिए से गला घोंटकर हत्या की गई थी।
     
  • अधिकारियों के अनुसार, बच्चे की मौत गला घोंटने के कारण सदमे और दम घुटने से हुई है।


पूरा मामला यह है
सूचना सेठ के आठ जनवरी को होटल से चेक आउट करने के बाद अपराध का खुलासा हुआ था। सेठ के अपार्टमेंट छोड़ने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ सफाई करने गया तो वहां खून के धब्बे मिले। गोवा पुलिस के अलर्ट के आधार पर, उसे कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के ऐमंगला पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था। कलंगुट से एक पुलिस टीम सूचना सेठ को हिरासत में लेने और उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाने के लिए कर्नाटक गई थी।

कलंगुट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश नाइक ने बताया था कि सेठ नेकैंडोलिम के होटल सोल बनयान ग्रांडे के रूम नंबर 404 में चेक इन करते समय बंगलूरू का पता दिया था। वहीं, होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया था कि जब सूचना ने बंगलूरू लौटने के लिए टैक्सी बुलाने के लिए कहा, तो उन्हें समझाया गया कि विमान से जाना ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक रहेगा। लेकिन उन्होंने सड़क से यात्रा करने पर जोर दिया। इस पर होटल ने एक स्थानीय टैक्सी की व्यवस्था की।

सीसीटीवी फुटेज से सच सामने आया
उत्तरी गोवा के एसपी निधिन वलसन ने कहा था कि सुबह करीब 11 बजे खून के धब्बे की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें कथित तौर पर सूचना को अपने बेटे के बिना सर्विस अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। सेठ ने छह जनवरी की देर शाम को अपने चार साल के बेटे के साथ चेक-इन किया था, लेकिन अगले दिन सुबह जब उसने चेक-आउट किया तो वह गायब था।

विज्ञापन


महिला को ऐसे पकड़ा था
इंस्पेक्टर नाइक ने कहा था कि उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और उसे महिला को फोन देने के लिए कहा। अपने बेटे के बारे में पूछे जाने पर, सूचना ने दावा किया कि उसने उसे एक दोस्त के घर पर छोड़ दिया था। मित्र का पता बताने के लिए कहा गया तो उसने फर्जी जानकारी दे दी। इसके बाद नाइक ने टैक्सी ड्राइवर को दोबारा फोन किया और यात्री को कुछ भी संदेह हुए बिना पास के पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा। तब तक टैक्सी चित्रदुर्ग जिले में प्रवेश कर चुकी थी।

बैग में मिला था शव
सूचना सेठ को भनक लगे बिना ही ड्राइवर कार को ऐमंगला पुलिस स्टेशन की ओर ले गया। बाद में जब जांच की गई तो बैग में बच्चे का शव मिला।


 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें