महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को शिवसेना के विधायक मंगेश कुदालकर की पत्नी रजनी का शव उनके आवास में लटकता पाया गया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया है कि रजनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। मंगेश मुंबई की कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना विधायक मंगेश कुदालकर की पत्नी रजनी कुदालकर का शव कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके की डिग्निटी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में उनके फ्लैट में रात करीब साढ़े आठ बजे फंदे से लटका मिला।
नेहरू नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि वजह अभी साफ नहीं है।’’उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।