घोषणापत्र जारी करते टीआरएस मुखिया के चंद्रशेखर राव व अन्य पार्टी नेता
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय राजनीति में राम मंदिर का मसला फिर से गरमाने की कोशिशें हो रही हैं। इन सबके बीच ‘दक्षिण की अयोध्या’ के नाम से मशहूर भद्राचलम के विकास की कथित तौर पर की गई अनदेखी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बन गई है।
आम लोगों द्वारा राज्य में सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर भद्राचलम के विकास की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं। मंदिरों की नगरी के नाम से भी चर्चित भद्राचलम से करीब 32 किलोमीटर दूर पर्णशाला नाम की एक जगह है। स्थानीय मान्यताओं में कहा जाता है कि भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास के कुछ दिन पर्णशाला में बिताए थे। यही नहीं यह भी मान्यता है कि रावण ने इसी जगह से सीता का अपहरण किया था।