फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जिम्मेदारी: थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

Sun, 11 Jul 2021 11:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

सार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री थाव चंद्र गहलोत कर्नाटक के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनावास ओका ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
थावरचंद गहलोत बने राज्यपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत कर्नाटक के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के 19वें राज्यपाल के तौर पर रविवार को शपथ ली। वह वजुभाई रुदाभाई वाला की जगह लिए हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों, सांसदों, विधायकों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजभवन में गहलोत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 

इससे पहले 73 वर्षीय गहलोत केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे और दक्षिणी राज्य में नया प्रभार संभालने से पहले राज्य सभा में सदन के नेता थे।  मोदी मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद थावरचंद गहलोत को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गहलोत मोदी कैबिनेट का दलित चेहरा रहे हैं।
विज्ञापन


इन्हें भी बनाया गया राज्यपाल
गहलोत के साथ मिजोरम के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में तबादला और नियुक्त किया गया है। इसके अलावा त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें