फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी और भ्रष्ट लोगों को निजता का हक नहीं: रविशंकर प्रसाद

Sun, 23 Feb 2020 03:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, आतंकियों और भ्रष्ट लोगों को निजता का कोई हक नहीं है। ऐसे लोगों को व्यवस्था का दुरुपयोग करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। सुशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के लिए छोड़ देना चाहिए और न्याय देने का काम जजों पर छोड़ना चाहिए।

विज्ञापन


कुछ लोग कोर्ट के फैसलों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ देते हैं और मनमाफिक फैसले नहीं आने पर जजों की आलोचना करने लग जाते हैं। न्यायपालिका पर भी सोशल मीडिया के जरिये लोकप्रियता का दबाव है। यह एक खतरनाक ट्रेंड है।

लोकतंत्र में असहमति का स्वागत है। मगर, लोकलुभावनवाद को कानून के तय सिद्धांतों से ऊपर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों में संतुलन जरूरी है। सवाल पूछे जाने का हक होना चाहिए, लेकिन इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए कि भारत की पहचान सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें