फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 World Cup: सोफी की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की सात विकेट से जीत  

Sun, 23 Feb 2020 03:11 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • श्रीलंका के खिलाफ हीली जेनसन ने तीन और एमिलिया ने लिए दो विकेट
  • श्रीलंका ने सात विकेट पर 127 रन बनाए थे।
विज्ञापन
सोफी डिवाइन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान सोफी डिवाइन की नाबाद 75 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने महिला टी-20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड के सामने 128 रन का लक्ष्य था और डिवाइन ने अपनी 55 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े जिससे टीम ने 14 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया।

विज्ञापन


डिवाइन ने मैडी ग्रीन (29) के साथ तीसरे विकेट केलिए 61 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए। इससे पहले श्रीलंका ने सात विकेट पर 127 रन बनाए थे। कप्तान अटापट्टू ने सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि हर्षिता मदावी ने 27 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से मध्यम गति की गेंदबाज हीली जेनसन ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा एमिलिया केर ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें