फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: NIA को मिला आतंकी हमले की धमकी वाला ईमेल, कई शहरों में अलर्ट जारी

Fri, 03 Feb 2023 01:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
NIA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी को एक ईमेल मिला है, जिसमें मुंबई में आतंकी हमले करने की धमकी दी गई है। ईमेल करने वाले आरोपी ने खुद को तालिबान का सदस्य होने का दावा किया है। ईमेल मिलने के बाद एनआईए ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने यह ईमेल भेजा है, उसने दावा किया है कि वह खुद तालिबानी है और उसने कहा है कि मुंबई में आतंकी हमला हो सकता है। इससे पहले जनवरी में भी मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल पर भी आतंकी हमले की धमकी भरी कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। 

बीते साल अक्टूबर में भी ऐसी ही एक कॉल पुलिस को मिली थी, जिसमें शहर के कई इलाकों में बम लगे होने की बात कही गई थी। कॉलर ने बताया था कि मुंबई के अंधेरी में स्थित इनफिनिटी  मॉल, पीवीआर मॉल जूहू, सहारा  होटल एयरपोर्ट पर बम लगे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें