'मैं ही आज सबसे बड़ी मछली हूं...'
राज्य के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री अलॉन्ग ने रविवार की सुबह यह वीडियो साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अलॉन्ग तालाब में फंसे हुए हैं और पेट के बल बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं, आज सबसे बड़ी मछली मैं ही हूं।हालांकि, बाद में कीचड़ से लथपथ होकर वह बाहर निकलते हैं और बैठने के लिए कुर्सी मंगाते हैं। इम्ना पास खड़े एक व्यक्ति से कहते हैं, यह वास्तव में बहुत अच्छा था। लेकिन क्या मैं मछली थी या मछलियों की मछली थी।
'आज जेसीबी का टेस्ट था..'
इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "आज जेसीबी का टेस्ट था। यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है। गाड़ी खरीदने से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर देखें। क्योंकि यह आपकी जान का मामला है।" सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके वीडियो पर उनके समर्थक तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।