टीवी एक्टर संजय मुखर्जी को कथित रूप से अपनी सह अभिनेत्री को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। संजय को टॉलीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभिनेत्री सयंतिका बनर्जी ने अभिनेता के खिलाफ कथित रूप धमकाने और बीच सड़क में उनकी कार को रोकने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि संजय ने उसकी असिस्टेंट के साथ भी मारपीट की।
गिरफ्तार करने के बाद अभिनेता को सिटी कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे शनिवार को जमानत मिल गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। अभिनेता ने संयतनी की कार को ओवरटेक कर उसका रास्ता रोक लिया। अभिनेत्री उस समय सदर्न एवेन्यू की तरफ जा रही थी। अभिनेत्री की कार उनका ड्राइवर चला रहा था।