फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telecom Sector: बड़े रिफॉर्म के मूड में सरकार,अंबानी-मित्तल समेत इन दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे सिंधिया

Sat, 13 Jul 2024 04:13 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यभार संभालने के बाद ही टेलीकॉम सेक्टर में बड़े रिफॉर्म करने की तैयारियों में जुट गए है। इसी के मद्देनजर दूरसंचार विभाग छह कमेटियों का गठन किया है।
विज्ञापन
सिंधिया करेंगे बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार आने वाले दिनों में टेलीकॉम सेक्टर में बड़े रिफॉर्म की तैयारी करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कमेटी का भी गठन कर दिया है। इसमें टेलीकॉम सेक्टर के कई अहम दिग्गज शामिल है। अगले कुछ दिनों में इस कमेटी की बैठक होने जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यभार संभालने के बाद ही टेलीकॉम सेक्टर में बड़े रिफॉर्म करने की तैयारियों में जुट गए है। इसी के मद्देनजर दूरसंचार विभाग छह कमेटियों का गठन किया है। इसमें टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स एडवाइजरी का भी गठन किया है। इसी  स्टेकहोल्डर एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक 16 जुलाई को होने जा रही है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बैठक करेंगे।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सुनील भारती मित्तल, आकाश अंबानी, एन चंद्रशेखरन को भी बुलाया गया है। इसके अलावा कुमार मंगलम बिड़ला, गोपाल विठ्ठल भी इस बैठक में शामिल हो सकते है। पंकज पवार और अक्षय मुंद्रा को भी बैठक में आने को कहा गया है। इसके अलावा टीसीएस के सीओओ भी बैठक में शामिल होंगे। सभी स्टेकहोल्डर्स से 10 जुलाई तक सुझाव मांगे गए थे।इनमें सभी से कहा गया था कि आप कौन से कौन रिफॉर्म इस सेक्टर के लिए चाहते है। यह सभी सुझाव मंत्रालय को मिल चुके है। इन सुझावों के आधार पर ही टेलीकॉम सेक्टर में सरकार रिफॉर्म करेगी।
विज्ञापन


टेलीकॉम सेक्टर में नया बिल लागू होने वाला इससे पहले सरकार इन सभी स्टेकहोल्डर्स से एक फीडबैक लेगी। इनमें सरकार यह जानने की कोशिश करेगी कि कंपनियां कौन कौन से रिफॉर्म चाहती है ताकि टेलीकॉम कंपनियों का काम भी सरल हो सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें