फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका, PCC के 12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Mon, 19 Dec 2022 08:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हाल ही में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 12 सदस्यों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सदस्यों की ओर से दिए गए त्यागपत्र में पार्टी नेतृत्व पर स्थानीय नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां हाल ही में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 12 सदस्यों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सदस्यों की ओर से दिए गए त्यागपत्र में पार्टी नेतृत्व पर स्थानीय नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


उत्तम कुमार की ओर से आरोप लगाया गया है कि पीसीसी के 50% से अधिक सदस्य ऐसे नेता हैं जो हाल ही में टीडीपी से जुड़े थे। इससे पार्टी के लिए बीते छह साल से काम कर रहे नेताओं को निराशा हाथ लगी है। पत्र में कहा गया है कि तेलंगाना में केसीआर तानाशाही शासन चला रहे हैं। केसीआर को सत्ता से बाहर करने के लिए कड़े संघर्ष की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें