फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस ने दर्पण एप के जरिये पांच साल से लापता यूपी के किशोर को खोज निकाला

Sat, 10 Oct 2020 04:17 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पांच साल से लापता यूपी के एक मासूम का पता तेलंगाना पुलिस ने दर्पण एप के जरिये लगा लिया है। पुलिस को इस किशोर के असम में होनी की खबर मिली है। दर्पण एप चेहरे की पहचान कर व्यक्ति का पता लगाने में मदद करता है।

विज्ञापन


तेलंगाना पुलिस को किशोर के असम में होने की मिली जानकारी
सोम सोनी यूपी के प्रयागराज से जब 14 जुलाई 2015 को लापता हुआ था तब उसकी उम्र आठ वर्ष थी। तेलंगाना पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा की एडीजीपी स्वाती लाकरा ने बताया कि उन्हें मालूम हुआ है कि सोम सोनी असम के गोलपारा के चाइल्ड होम में है। दर्पण एप से पड़ताल के बाद पता चला कि 23 जुलाई 2015 को सोम सोनी गोलपारा पुलिस को मिला था। जिसे बाद में पुलिस ने स्थानीय चाइल्ड वेलफेयर सेंटर भेज दिया था।

तेलंगाना पुलिस ने दर्पण एप विकसित किया है जिसमें बच्चों और अन्य लापता लोगों का पूरा आंकड़ा दर्ज होता है। इस एप पर देश भर के तमाम रेस्क्यू होम्स का ब्योरा रहता है। तेलंगाना पुलिस ने सोम सोनी की सूचना यूपी पुलिस से साझा कर दी है ताकि उसे तुरंत छुड़वाया जा सके। किशोर के माता पिता को भी उसकी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें