फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections 2023: तेलंगाना-मिजोरम की विधानसभा चुनावों की तारीखों का हुआ एलान, जानें किस दिन होगा मतदान

Mon, 09 Oct 2023 12:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में बीआरएस की सरकार है तो मिजोरम में जोरमथंगा के नेतृत्व वाली मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। वहीं पूर्वोत्तर राज्य में मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, जिसके मुखिया जोरमथंगा बने। 
 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। बताया गया कि मिजोरम में सात नवंबर तो तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आ जाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें, तेलंगाना में 35 हजार से अधिक मतदान केंद्र हैं। वहीं मिजोरम में 1,276 मतदान केंद्र हैं। अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो तेलंगाना में 3.17 करोड़ और मिजोरम में 8.52 लाख हैं। 

गौरतलब है, तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में भारत राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) की सरकार है तो मिजोरम में जोरमथंगा के नेतृत्व वाली मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। 2018 में आए चुनाव नतीजों के बाद तेलंगाना में तत्कालीन तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) ने सरकार बनाई। के. चंद्रशेखर राव राज्य के मुख्यमंत्री बने। वहीं पूर्वोत्तर राज्य में मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, जिसके मुखिया जोरमथंगा बने। 
विज्ञापन


अभी क्या है विधानसभा की स्थिति?
2018 के चुनाव के बाद 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस की 88, कांग्रेस की 19, आईएमआईएम की सात, टीडीपी की दो, भाजपा की एक, एआईएफबी की एक सीट थी। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली थी। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद हुए चार उपचुनावों में से तीन पर सत्ताधारी बीआरएस ने जीत दर्ज की। पहले इनमें से तीन सीटें उसके पास थी जबकि बीआरएस ने एक सीट कांग्रेस ने छीन ली। वहीं, एक सीट भाजपा ने बीआरएस की कब्जाई। इसके अलावा कांग्रेस के 12 विधायकों के बीआरएस में शामिल होने से पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ गई है। इस वक्त 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस के 101, एआईएमआईएम के सात, कांग्रेस के पांच और भाजपा के तीन विधायक हैं। दो सीट पर निर्दलीय विधायक हैं, जबकि एक सीट अभी खाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें