फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: सिकंदराबाद की एक बिल्डिंग में आग लगी, चार लोगों को बचाया गया, कोई हताहत नहीं

Thu, 19 Jan 2023 08:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना में हैदराबाद के सिकंदराबाद की एक बिल्डिंग में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। हैदराबाद ACP विक्रम सिंह मान ने बताया कि रामगोपालपेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। एहतियात के तौर पर हमने आसपास के इलाके को खाली कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। हम जल्द ही आग पर काबू पा लेंगें।

विज्ञापन


 


जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद में एक पांच मंजिला इमारत में गुरुवार को भीषण आग लग गई। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो अधिकारियों ने आसपास की इमारतों के निवासियों को बाहर निकाल लिया। आग के कारण कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत में फंसे चार लोगों को क्रेन की मदद से निकाला गया। दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और पानी के टैंकर ने आग बुझाने का काम किया। दो दमकलकर्मियों को सांस की दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें