तेलंगाना के चुनावी नतीजों के बीच हैदराबाद के ताज कृष्णा के बाहर कई लग्जरी बसें देखी गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष किरण कुमार चामला ने कहा कि केसीआर किस तरीके से काम करते हैं यह सबको पता है।
तेलंगाना में बीआरएस से सत्ता छीनने की दौड़ में आगे निकलने के बाद ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि शहीदों और राज्य के चार करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का समय आ गया है। टीपीसीसी अध्यक्ष ने श्रीकांत चारी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने तेलंगाना को राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए आत्मदाह कर ली थी। नलगोंडा जिले के फार्माकोलॉजी के छात्र चारी ने 3 दिसंबर, 2009 को जलने के कारण दम तोड़ दिया था।#WATCH | | On buses stationed at Hyderabad's Taj Krishna, Telangana Pradesh Congress Committee Vice President, Kiran Kumar Chamala says, "You all know KCR style of functioning, poaching is his main agenda. So we have taken some measurements, but after seeing the result today, the… https://t.co/7YcpjXFj5f pic.twitter.com/fGJxMXXOBN
— ANI (@ANI) December 3, 2023