फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: हैदराबाद के पब में छापा, अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 140 गिरफ्तार, इनमें 40 महिलाएं

Sun, 20 Oct 2024 01:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बताया गया है कि पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को टीओएस पब में छापेमारी की थी। इसके बाद पब को सील कर दिया गया। 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें आधी महिलाएं हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद में पब में छापेमारी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एक पब में पुलिस की छापेमारी में 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बंजारा हिल्स स्थित इस पब से गिरफ्तार लोगों में 40 लोग महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया है कि पकड़े गए लोग अवैध गतिविधियों में शामिल थे। 
विज्ञापन


बताया गया है कि पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को टीओएस पब में छापेमारी की थी। इसके बाद पब को सील कर दिया गया। 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें आधी महिलाएं हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। जिन लोगों पर केस हुए हैं, उनमें पब के मालिक, डीजे ऑपरेटर भी शामिल हैं। 

आरोपियों पर धारा 420, धारा 290 (सार्वजनिक तौर पर उपद्रव करने) और धारा 294 (भद्दे गाने और हरकतों) के मामले में केज दर्ज हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह छापेमारी मुख्य तौर पर पब में अभद्र डांस की शिकायतों को लेकर हुई। शिकायत थी कि पब के मालिकों ने अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को कथित तौर पर अभद्र डांस के जरिए पुरुषों को रिझाने और पब का लाभ बढ़ाने के लिए रखा गया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पुलिस अभियान से पहले पब को अवैध गतिविधियों के लिए निगरानी में रखा गया था। इसके बाद ही पुलिस की एक टीम ने पब पर छापेमारी की। बता दें कि पिछले महीने भी इसी तरह हैदराबाद में पांच पब्स में छापेमारी हुई थी। इनका नेतृत्व आबकारी प्रवर्तन विभाग के प्रमुख वीबी कमलासन रेड्डी ने किया था। जिन पब्स पर छापे डाले गए थे, उनमें शरलिंगमपल्ली में कोरम क्लब और जुबिली हिल्स में बेबीलॉन शामिल था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें