फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीभत्स: शादी से कर दिया मना तो प्रेमी ने युवती को 18 बार चाकू से गोदा, गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 08:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस के अनुसार युवती गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
तेलंगाना के हैदराबाद में हुई यह घटना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के हैदराबाद में एक प्रेमी ने किसी दूसरे व्यक्ति से सगाई करने वाली अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका को कथित रूप से चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि व्यक्ति इतना गुस्से में था कि उसने प्रेमिका पर लगातार 18 बार चाकू से हमला किया। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक निजी कंपनी में कार्यरत 23 वर्षीय कर्मचारी और पीड़िता के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही विकाराबाद जिले के दौलताबाद के रहने वाले हैं। करीब तीन महीने पहले लड़की की एक अन्य व्यक्ति से सगाई हुई थी और उसने प्रेमी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। पुलिस ने बताया कि इस बात से नाराज लड़के ने प्रेमिका को चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार युवती गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, आरोपी को कस्टडी में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें