फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: क्या शहीद परिवारों से किया वादा भूली सरकार? प्रदर्शन करने पर पूर्व सीएम की बेटी को किया गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 05:51 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के शहीदों के परिवारों को 250 वर्ग गज जमीन देने की मांग को लेकर गुरुवार को हैदराबाद के पास बोडुप्पल में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान तेलंगाना रक्षाना सेना (TRS) की अध्यक्ष और पूर्व सीएम  के. चंद्रशेखर राव की बेटी कलवकुंतला कविता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। TRS ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादे भूलने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक शहीद परिवारों को उनका हक नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
के. कविता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को हैदराबाद के पास बोडुप्पल में तेलंगाना के शहीदों के परिवारों के लिए ज़मीन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तेलंगाना रक्षाना सेना (TRS) की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने TRS के उस विरोध प्रदर्शन को रोक दिया, जिसमें कांग्रेस सरकार से उन तेलंगाना आंदोलनकारियों के परिवारों से किया गया वादा पूरा करने की मांग की जा रही थी, जिन्होंने अलग तेलंगाना राज्य की लड़ाई में हिस्सा लिया और अपनी जान गंवा दी थी।

विज्ञापन


कब तनावपूर्ण हुआ माहौल?
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए TRS के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही मेडचल-मलकजगिरी ज़िले के बोडुप्पल पहुंचने लगे थे। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी और TRS कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए टेंट हटा दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया गया। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब कविता अपने समर्थकों के साथ मेडिपल्ली पहुंचीं और हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के लेआउट में आयोजित पूजा में शामिल हुईं।

कैसे शुरु हुई धक्का-मुक्की?
मौके पर तैनात बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं समेत प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। इसका विरोध होने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मी कविता को उठाकर पुलिस वाहन तक ले गए। बाद में उन्हें बोलारम पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
विज्ञापन


कविता क्या बोलीं?
हिरासत में लिए जाने के बाद कविता ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे कांग्रेस सरकार से उसका चुनावी वादा पूरा करने की मांग कर रही थीं। उनके अनुसार, सरकार ने तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के प्रत्येक परिवार को 250 वर्ग गज जमीन देने का वादा किया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने शहीदों के माता-पिता या जीवनसाथी को 25,000 रुपये प्रतिमाह सम्मान पेंशन देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने अपने सभी वादे भुला दिए। सरकार वादे पूरे करने के बजाय सवाल उठाने वालों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें:  HC ने खारिज की स्कूलों में मंत्र-प्रार्थना पाठ अनिवार्य करने की याचिका, जानें कोर्ट की टिप्पणी
विज्ञापन


'गिरफ्तारियां हमें नहीं रोक पाएंगी'
हिरासत में लिए जाने के बाद TRS नेता ने कहा कि वे कांग्रेस सरकार की कथित वादाखिलाफी को जनता के सामने लगातार उजागर करती रहेंगी। गिरफ्तारियां और पुलिस कार्रवाई उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने से नहीं रोक पाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें