फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना : फायरब्रांड नेता रेवंत रेड्डी आधी रात में गिरफ्तार, कांग्रेस ने कहा- हार से डरे केसीआर

Tue, 04 Dec 2018 11:39 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ रेवंत रेड्डी - फोटो : Twitter @revanth_anumula
विज्ञापन
तेलंगाना कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और कोडांगल के मौजूदा विधायक रेवंत रेड्डी की गिरफ्तारी को कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र पर धब्बा करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस नेता जी एन रेड्डी ने कहा कि के चंद्रशेखर राव पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पुलिस उनके बेडरूम में घुसी है, यह भारत में कभी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने घटना का वीडियो ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और कोडांगल विधायक रेवंत रेड्डी की आधी रात को हुई गिरफ्तारी हमारे लोकतंत्र पर एक धब्बा है और एक स्पष्ट संकेत है कि टीआरएस एक बड़े नुकसान से डरी हुई है।" 
 

बता दें कि मंगलवार की रात करीब तीन बजे रेवंत रेड्डी को कोडांगल से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की निर्धारित रैली से कुछ घंटे पहले यह घटना हुई है। केसीआर की आज कोडांगल में एक चुनावी सभा है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक सुबह सुबह भारी पुलिस बल रेवंत रेड्डी के घर पहुंची। उस समय वे सो रहे थे। पुलिस ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गई और उनको गिरफ्तार कर लिया। 

कांग्रेस नेता जी एन रेड्डी ने कहा, "केसीआर पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिस तरीके से पुलिस उनके बेडरूम में घुसी है, यह भारत में कभी नहीं हुआ है। रेवंत रेड्डी कोई साधारण आदमी नहीं है। वह एक ब्राह्मोस मिसाइल हैं और यह मिसाइल टीआरएस का खत्मा करने जा रही है। 
 
समाचार एजेंसियों के मुताबिक कोडांगल के कोशंगी में केसीआर की रैली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेड्डी को उनके घर से उठा लिया गया और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है। गौरतलब है कि उन्होंने कथित रूप से केसीआर की रैली को असफल बनाने के लिए विरोध रैली आयोजित करने का एलान किया था और बंद बुलाई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि इस साल की शुरुआत में रेवंत रेड्डी ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें