चुनावी नतीजे जारी होने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल महेश भागवत कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम आज जारी हुआ। जहां भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बढ़त बना ली है तो वहीं तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस सरकार बना रही है। तेलंगाना की कुल 119 सीटों में कांग्रेस 65 पर आगे चल रही है। इसी बीच चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी सिंह को निलंबित कर दिया है। दरअसल, अंजनी सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
तेलंगाना में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद अब राज्य को रेवंत रेड्डी के तौर पर नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। चुनावी नतीजे जारी होने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल महेश भागवत रेवंत रेड्डी से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे।
हैदराबाद में रेवंत रेड्डी के आवास पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी। बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 65 सीटों पर, सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस 38 सीट पर आगे है।