फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana News: कोल्लापुर में एक साथ मिले पांच श्रमिकों के शव, मचा हड़कंप

Fri, 29 Jul 2022 09:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस के मुताबिक, यहां की एक अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन साइट पर पांच युवकों को जमीन के 100 मीटर नीचे पड़े पाया गया। उनके शरीर पर चोट के भी निशान थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के कोल्लापुर में एक साथ पांच श्रमिकों की मौत से हड़कंप मच गया है। अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन साइट पर पांचों श्रमिकों के शव मिले हैं। कोल्लापुर पुलिस निरीक्षक वेंकट रेड्डी ने बताया, घटना गुरुवार देर रात की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यहां की एक अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन साइट पर पांच युवकों को जमीन के 100 मीटर नीचे पड़े पाया गया। उनके शरीर पर चोट के भी निशान थे, जिसके बाद श्रमिकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, यहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

आंध्र प्रदेश: एक इंजीनियरिंग छात्र का शव बरामद
अनकापल्ले समुद्र तट पर सात छात्रों का समूह पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान सभी लहरों की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि आंध्र में एक इंजीनियरिंग छात्र का शव बरामद किया गया है। पांच अन्य अभी भी लापता हैं। उसी समूह के एक छात्र को बचा लिया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। सात छात्रों का समूह अनकापल्ले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें