फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के पार्टी अध्यक्षों की बैठक में नहीं आएंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री, बेटे करेंगे शिरकत

Tue, 18 Jun 2019 09:35 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सभी दलों के अध्यक्षों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह उनके बेटे और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि चंद्रशेखर 21 जून को होने वाले कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट के उद्घाटन की तैयारी में व्यस्त हैं, जिस कारण वह बैठक में नहीं आ पाएंगे। 

इस कार्यक्रम में उन्होंने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया है। इससे पहले, चंद्रशेखर राव नीति आयोग की बैठक और पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें