फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCR: तेलंगाना के मुख्यमंत्री बोले- गोदावरी क्षेत्र में बादल फटने से आई बाढ़ एक 'विदेशी साजिश'

Sun, 17 Jul 2022 10:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी राष्ट्र हमारे देश के कुछ स्थानों पर बादल फटने का कारण बन रहे हैं। इससे पहले कश्मीर में ये बादल फट चुके हैं। उसके बाद उत्तराखंड में हमें सूचना मिली कि आजकल गोदावरी के आसपास बादल फट रहे हैं।"
विज्ञापन
CM KCR - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि राज्य के गोदावरी क्षेत्र में बादल फटने के कारण बाढ़ आई है, जिसे 'विदेशी साजिश' माना जा रहा है। बद्राचलम में प्रेस को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा, "बादल फटने की नई घटना सामने आई है। इसके पीछे साजिश है। हम नहीं जानते कि यह कितना सच है।"

विदेश राष्ट्र हमारे देश में बादल फटने के कारण: केसीआर

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विदेशी राष्ट्र हमारे देश के कुछ स्थानों पर बादल फटने का कारण बन रहे हैं। इससे पहले कश्मीर में ये बादल फट चुके हैं। उसके बाद उत्तराखंड में हमें सूचना मिली कि आजकल गोदावरी के आसपास बादल फट रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि "जलवायु में बदलाव के कारण इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होगी, हमें लोगों को बचाना होगा।" इससे पहले रविवार को तेलंगाना में जारी बाढ़ की स्थिति के बीच राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर और राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने शहर में स्थिति और जल प्रवाह की समीक्षा करने के लिए बदराचलम का दौरा किया।

खराब मौसम के चलते नहीं किया हवाई सर्वेक्षण
जानकारी के अनुसार, केसीआर के पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने और हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई सर्वेक्षण करने की उम्मीद थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से वह बस के जरिए इलाके में पहुंचे और वहां बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। हालांकि, राज्यपाल सुंदरराजन ने शनिवार रात हैदराबाद से ट्रेन में सवार होकर और आज सुबह प्रभावित बदराचलम पहुंचकर राहत शिविरों में लोगों के ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया।

तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने प्रधानमंत्री से तेलंगाना में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध करने के अलावा एनडीआरएफ को तैनात करने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें