फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: कोयला और ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण के खिलाफ उतरे सीएम KCR, कांग्रेस-BJP पर साधा निशाना

Sat, 10 Jun 2023 09:38 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

शुक्रवार देर रात राज्य के मंचेरियाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राव ने राज्य द्वारा संचालित सिंगारेनी कोलीरीज में 49 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम केसीआर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने केंद्र की ओर से कोयला और ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। शुक्रवार देर रात राज्य के मंचेरियाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राव ने राज्य द्वारा संचालित सिंगारेनी कोलीरीज में 49 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिंगारेनी कोलीरीज जो कि एक कोयला खनन कंपनी है में मौजूदा समय में तेलंगाना सरकार की 51 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि भारत सरकार की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है। इस कंपनी की स्थापना निजाम शासन के दौरान हुई थी। इसी कंपनी को लेकर केसीआर ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब कर्ज चुका पाने की वजह से उसने 49 फीसदी हिस्सेदारी केंद्र को बेच दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें