तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। पटनायक के साथ बैठक के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि देश को एक बदलाव की आवश्यकता है जिसके लिए बातचीत शुरू हुई है, हम अपनी बात रख रहे हैं लेकिन कुछ भी ठोस नहीं निकला है। हमने अभी बातचीत शुरू की है, हम फिर से मिलकर चर्चा करेंगे कि चीजों को कैसे आगे बढ़ाया जाए।
चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस और भाजपा पर वार करते हुए कहा कि हमें देश भर के और लोगों से बात करने की जरूरत है। क्षेत्रीय दलों के एकीकरण की सख्त आवश्यकता है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा के सामने एक मजबूत विकल्प की आवश्यकता है।
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से मुलाकात के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि हमने समान विचारधारा वाले दलों की दोस्ती सहित कई चीजों पर चर्चा की। हमने यह नहीं सोचा है कि (संसद चुनाव) दूर है। वह अपनी जबरदस्त जीत के लिए भगवान जगन्नाथ को धन्यवाद देने के लिए ओडिशा आए हैं।