फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: अब दो से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे स्थानीय निकाय चुनाव, तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला

Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना सरकार ने दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की पाबंदी हटाने का फैसला किया। कैबिनेट ने मेट्रो विस्तार, कृषि कॉलेज और अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन
सीएम रेवंत रेड्डी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना कैबिनेट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की अनुमति देने पर सिद्धांत रूप से सहमति जताई। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण उपायों के सख्ती से लागू होने के बावजूद इस नियम को बनाए रखना अब जरूरी नहीं है। कैबिनेट ने विचार-विमर्श के बाद इसे हटाने का फैसला किया है ताकि अधिक लोगों की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:- Navy: नौसेना को मिलेगी नई ताकत,कोचीन शिपयार्ड शनिवार को लॉन्च करेगा एंटी-सबमरीन वारफेयर क्राफ्ट समेत तीन पोत
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार का दो साल पूरा होने पर ‘प्रजा पालन - प्रजा विजयोत्सव’ समारोह
राजस्व मंत्री रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर 1 से 9 दिसंबर तक ‘प्रजा पालन-प्रजा विजयोत्सव’ मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य में सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा।

कृषि, शिक्षा और मेट्रो विस्तार पर भी बड़े फैसले
बैठक में तीन नए कृषि महाविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो हुजूरनगर, कोडंगल और निजामाबाद में स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, हैदराबाद मेट्रो रेल के विस्तार कार्यों को भी तेज करने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने एक वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित करने का फैसला किया है, जो मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-1 को एलएंडटी से अधिग्रहण करने की संभावनाओं का अध्ययन करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बच्चा आधा बाहर आ चुका था: मुंबई लोकल में नवजात का जन्म, विकास ने वीडियो कॉल पर कराई डिलीवरी; बना असली रैंचो

NALSAR यूनिवर्सिटी को अतिरिक्त भूमि 
कैबिनेट ने एनएएलएसएआर लॉ यूनिवर्सिटी को 7 एकड़ अतिरिक्त भूमि देने का निर्णय लिया है। साथ ही, तेलंगाना के स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षण को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें