फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई

Fri, 23 Feb 2024 08:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
Lasya Nandita - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी मौत पाटनचेरू में एक सड़क दुर्घटना में हुई। लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं। पुलिस ने बताया कि नंदिता जिस कार में यात्रा कर रही थीं, वह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया है। नंदिता (36) को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया, 'कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बहुत दुखद है कि नंदिता की नहीं रहीं। उसी महीने अचानक उनकी भी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें