नीतीश कुमार पर लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है। बिहार विधानसभा में बहुमत हासिल करने वाले सीएम नीतीश कुमार पर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में 4 साल बाद फिर ने नीतीश-मोदी राज आ गया है।
नीतीश जी के पीएम मोदी की गोद में बैठ जाने की वजह से बिहार की जनता आहत है। उन्होंने कहा कि नीतीश को इस धोखे के लिए बिहार की जनता माफ नहीं करेगी, क्योंकि वो अपमानित हुई है।नीतीश ने बीजेपी और आरएसएस के आगे घुटने टेक दिए हैं।
तेजस्वी ने कहा योगी और कई बीजेपी नेताओं पर गंभीर मामले दर्ज हैं । क्या नीतीश कुमार उन सबसे इस्तीफे की मांग करेंगे?
Yogi & some BJP leaders have serious cases registered against them, Nitish ji will you ask all of them to resign?:Tejashwi Yadav in assembly
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश ने कभी मुझसे इस्तीफे के लिए नहीं कहा, मैं खुद यही सोच रहा था कि वह मुझसे इस्तीफा नहीं चाहते।
Nitish ji never spoke to me about my resignation,I too was thinking that he does not want me to resign says Tejashwi Yadav in Bihar assembly
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
तेजस्वी ने कहा कि आप चंपारण यात्रा निकालते हैं और बापू के हत्यारे की गोद में जाकर बैठ जाते हैं। सीएम रणछोड़ हो गए हैं।
Aap Champaran yatra nikaalte hain, aur Bapu ke hatyaare ki godd me jaa ke baith jaate hain; CM ji Ranchhod ho gaye hain: Tejashwi Yadav
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
बिहार विधानसभा में जारी गतिरोध के बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी के पास बैठने में क्या नीतीश कुमार को शरम नहीं आई।
#Floortest: Nitish ji aapko sharm nahi aayi Sushil Modi ji ke paas baithne mein?, says Tejashwi Yadav in the #Bihar assembly
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
तेजस्वी ने कहा कि 28 साल की उम्र में मैं क्या नहीं झेल रहा हूं। पहले बीजेपी ने बिहार की बोली लगाई थी, इस बार सीएम की बोली लगाई है।
28 saal ki umar mein mai kya nahi jhel raha hoon? Pehle BJP ne Bihar ki boli lagayi thi, iss baar CM ki boli lagayi hai says Tejashwi Yadav
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
तेजस्वी ने कहा कि मेरे आत्मविश्वास से नीतीश कुमार डर गए। अगर नीतीश में हिम्मत होती तो वो मुझे बर्खास्त करते। बिहार विधानसभा में चल रहे गतिरोध के बीच तेजस्वी ने ये बातें कहीं।तेजस्वी ने कहा कि हमारे पास 80 विधायक थे, नीतीश कुमार जानते थे कि वो मुझे नहीं हटा सकते। लेकिन नीतीश ने जो किया उससे बिहार की जनता बहुत प्रभावित हुई है।
We have 80 MLAs, Nitish ji knew he could not have removed me: Tejashwi Yadav in the assembly. #Bihar
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
तेजस्वी ने यह भी कहा कि पूरा देश जानता है कि नीतीश कुमार की छवि क्या है। ये मुझे बताने की जरूरत नहीं है,देश सब समझ रहा है।
Chhavi ki baat hai to poora desh jaanta hai ki Nitish ji ka kitna aadhaar hai: Tejashwi Yadav in the #Bihar assembly.
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
तेजस्वी ने विधानसभा में कहा कि दुनिया नीतीश कुमार से जानना चाहती है कि वो कौन सी विचारधारा और नैतिकता की बात करते हैं।
#Floortest Kaunsi vichaardhara, kaunsi naitikta...duniya janna chahti hai #NitishKumar, says Tejashwi Yadav in the #Bihar assembly.
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
आपको बता दें कि लालू यादव ने भी नीतीश पर यह कहते हुए हमला किया था कि तेजस्वी तो बहाना था, नीतीश को बीजेपी की गोद में जाना था। लालू और नीतीश खेमे में एक-दूसरे के लिए जुबानी हमले तेज हो गए हैं।
इसी बीच पटना हाईकोर्ट में RJD की जनहित याचिका मंजूर हो गई है।जिसमें कहा गया है कि राज्यपाल को बड़ी पार्टी होने के नाते पहले RJD को सरकार बनाने का न्योता देना चाहिए था लेकिन राज्यपाल ने नीतीश को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दिया।