फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट से 8 साल तक बिना प्री-बोर्डिंग सुरक्षा जांच के यात्रा करते रहे लालू और राबड़ी!

Fri, 28 Jul 2017 02:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
lalu prasad yadav
विज्ञापन
लालू परिवार इस समय चौतरफा मुश्किलों से घिरा है। हर पल एक नयी मुसीबत लालू के राजनैतिक आधार को तिलांजलि देने में लगी है। नया मामला बिना सुरक्षा जांच के 8 साल तक पटना एयरपोर्ट से यात्रा करने का है। 
विज्ञापन


पटना एयरपोर्ट पर 8 साल तक लालू और राबड़ी देवी बिना प्री-बोर्डिंग सुरक्षा जांच के यात्रा करते रहे। जबकि केवल 30 वीवीआईपी कैटेगरी ऐसी होती हैं जिन्हें सुरक्षा जांच से छूट मिलती है। लालू और राबड़ी इस कैटेगरी में नहीं आते थे। बावजूद वो बिना सुरक्षा जांच के पटना हवाई अड्डे से यात्रा करते रहे।   

शुक्रवार को BCAS चीफ राजेश कुमार चंद्रा को शिकायत मिली थी कि लालू बिना जांच के पटना एयरपोर्ट से यात्रा कर रहे हैं. यात्रा के समय उनके पास बैग भी होता है,जिसकी चेकिंग नहीं होती। चंद्रा ने बिना समय गंवाये इस शिकायत को CISF को भेज दिया जोकि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। चंद्रा ने कहा, हो सकता है कि लालू और राबड़ी को कार की सुविधा मिली हो लेकिन उन्हें PESC सुविधा नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें