फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अंबानी परिवार के संगीत समारोह में थिरके उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस, शिवसेना-भाजपा नेताओं ने कसे तंज

Tue, 09 Jul 2024 08:55 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह होने जा रहा है। इस बीच, विवाह के संगीत कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे के पुत्र तेजस ठाकरे भी थिरकते नजर आए। इसे लेकर भाजपा और शिवसेना नेताओं ने तेजस पर तंज कसे हैं। 

विज्ञापन
तेजस ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर छोटी बहू आने वालीं हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह होने जा रहा है। इस बीच, विवाह के संगीत कार्यक्रम में शिवसेना-यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे के पुत्र तेजस ठाकरे भी थिरकते नजर आए। संगीत कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में करवाया गया। इसे लेकर  महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। संगीत समारोह में तेजस, ‘ये लड़की हाय अल्लाह‘ गीत पर अभिनेत्री सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और अन्य सितारों के साथ थिरकते नजर आए। इसके बाद से अलग अलग नेताओं की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं।  

विज्ञापन


मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने साधा निशाना 
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार का कहना है कि तेजस को इससे पहले कभी भी ‘दही हांडी’ आयोजन में ‘गोविंदा रे गोपाला’ गीत पर नृत्य करते हुए नहीं देखा गया। इसके अलावा गणेशोत्सव के दौरान भी उन्हें थिरकते हुए नहीं देखा गया। शेलार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा,‘तेजस ठाकरे समारोह में सबसे आखिरी पंक्ति में खड़े थे और नाच रहे थे।’  

नितेश राणे ने भी कसा तंज 
भाजपा नेता नितेश राणे ने भी तेजस के वीडियो पर तंज कसा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र नितेश ने कहा कि एक तरफ शिवसेना-यूबीटी गुजरातियों पर जुबानी हमले करती है और दूसरी तरफ तेजस अंबानी के शादी समारोह में थिरकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


शिवसेना नेता शीतल महात्रे ने भी किया वार
उधर, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की नेता शीतल महात्रे ने भी तेजस पर निशाना साधा है। महात्रे ने कहा, ‘अबानी के शादी समारोह में सबसे पीछे खड़ा यह नर्तक उनके परिवार के मित्र सा लगता है। उनके पिता जुबानी हमले करने में माहिर हैं और बेटा नृत्य कलाकार लगता है।’

एक बड़े राजनीतिक परिवार से सदस्य होने के बाद भी तेजस, चर्चाओं से दूर रहते हैं। दरअसल, उनका सपना एक सफल वन्यजीव शोधकर्ता बनना है। उद्धव ठाकरे के दो पुत्रों में तेजस छोटे पुत्र हैं। इसके अलावा उनके बड़े भाई आदित्य ठाकरे राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। आदित्य को उद्धव का राजनीतिक उत्तराधिकारी भी कहा जाता है। मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की पुत्री राधिका मर्चेंट के विवाह के कार्यक्रम चर्चाओं में रहे हैं। सबसे पहले गुजरात के जामनगर में एक समारोह का आयोजन किया गया। उसके बाद क्रूज पार्टी भी काफी चर्चाओं में रही। अब संगीत समारोह ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। अनंत और राधिका का विवाह 12 जुलाई को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें