फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको वैक्सीन की मांग: आयु सीमा के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तहसीन पूनावाला

Mon, 12 Apr 2021 07:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

याचिका में कहा गया है कि देश में प्रतिदिन सामने आने वाले कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और नौ अप्रैल को 1.31 लाख नए मामले सामने आए थे। इससे सभी आयु समूहों और विशेष रूप से श्वसन बीमारियों जैसी अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण के लिए अनुमति दिए जाने की आवश्यकता बढ़ गई है, जिनके पास वायरस की चपेट में आने के खतरे बावजूद टीके के जरिए इससे बचने का विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
तहसीन पूनावाला - फोटो : ट्विटर (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्तंभकार और राजनीतिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में 45 वर्ष से अधिक आयु के ही लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। याचिका में मांग की गई है कि कोरोना टीके की खुराक सभी नागरिकों को दी जाए। 

विज्ञापन


अर्जी में कहा गया है, कोविड-19 संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के बीच आयु-समूहों को लेकर यह मनमानी रोक है। यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाना जरूरी हो गया है कि टीका केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए ही उपलब्ध नहीं हो बल्कि 45 वर्ष से कम आयु के ऐसे सभी व्यक्तियों के लिए भी उपलब्ध हो जिन्हें ऐसे काम पर लगाया जाता है जिससे उन्हें हर दिन बाहर जाना पड़ता है और ऐसे सभी व्यक्तियों को भी, जो अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।'

अर्जी में कहा गया है, 'अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के बावजूद 45 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को स्वीकृत टीके की उपलब्धता पर रोक मनमानी, अनुचित है, अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है जो जीवन का अधिकार प्रदान करता है, यह अनुच्छेद 14 का भी उल्लंघन है जिसमें सभी नागरिकों के लिए समानता का अधिकार प्रदान किया गया है।' याचिका में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह अपनी नीति में प्रभावी बदलाव करे।
विज्ञापन


ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने टीकाकरण के लिए दो टीकों के उपयोग को मंजूरी दी थी, कोविशील्ड और कोवैक्सीन। केंद्र ने टीकाकरण की आयु सीमा को कम कर दिया है जिससे एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीके ले सकते हैं। भारत में टीकाकरण के चरणों के तहत अब तक 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों, अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, चिकित्सा पेशेवरों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें