फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा को सौगात: बनेगा अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल, बागची दंपती ने की 340 करोड़ रुपये के दान की घोषणा

Mon, 12 Apr 2021 07:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

  • बागची-श्रीशंकर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट बनेगा
  • बागची-करुणाश्रय पैलेटिव केयर सेंटर का भी निर्माण होगा
विज्ञापन
Symbolic photo of hospital - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्किल डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन सुब्रतो बागची व उनकी पत्नी सुष्मिता बागची ने ओडिशा में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल व पैलेटिव केयर सेंटर की स्थापना के लिए 340 करोड़ रुपये का दान करने की घोषणा की है। ओडिशा सरकार ने सोमवार को इसकी मंजूरी प्रदान कर दी। 
विज्ञापन


बागची द्वारा इतनी बड़ी राशि दान करने की घोषणा कर मिसाल पेश की है। इस राशि से राजधानी भुवनेश्वर में बागची-श्री शंकर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट और बागची-करुणाश्रय पैलेटिव केयर सेंटर की स्थापना की जाएगी। ये दोनों संस्थान विश्व स्तरीय अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होंगे। 

20 एकड़ जमीन मुफ्त दी जाएगी
ओडिशा मंत्रिमंडल ने सोमवार को बागची दंपती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बागची-श्री शंकर कैंसर अस्पताल के लिए दंपती 210 करोड़ रुपये देंगे, जबकि राज्य सरकार भुवनेश्वर की इन्फोसिटी इल में 20 एकड़ जमीन मुफ्त देगी। कैंसर अस्पताल की स्थापना बंगलुरु के श्री शंकर कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन


2024 तक चालू होगा अस्पताल
कैंसर अस्पताल आरंभिक रूप से 250 बिस्तरों की क्षमता के साथ जनवरी 2024 तक शुरू हो जाएगा। इसे बाद में क्षमता बढ़ाकर 500 बिस्तरों का किया जाएगा। करीब 25 फीसदी बेड निशुल्क उपचार के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।  इसके अलावा सुब्रतो व सुष्मिता बागची 130 करोड़ रुपये की राशि पैलेटिव केयर सेंटर के लिए देंगे। इसके लिए राज्य सरकार 20 एकड़ जमीन अलग देगी। यह भुवनेश्वर की इन्फोसिटी-2 में दी जाएगी। यहां 100 बिस्तर होंगे। ये बेड 100 प्रतिशत निशुल्क रहेंगे। यहां अत्यंत गंभीर कैंसर रोगियों को रखा जाएगा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें