फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: युवक से प्रेम संबंध को लेकर नाराज रहती थी मां, लड़की ने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर की हत्या

Wed, 25 Jun 2025 10:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।

सार

Hyderabad: हैदराबाद में एक 16 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या की साजिश रची, क्योंकि उसकी मां एक युवक से उसके प्रेम संबंध के खिलाफ थी। पुलिस के मुताबिक, उसने अपने प्रेमी और उसके नाबालिग भाई के साथ मिलकर मां की गला घोंटकर हत्या की। छोटी बहन की सूचना पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की, उसके प्रेमी और उसके नाबालिग भाई को उसकी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि लड़की ने कथित तौर पर खुद इस साजिश की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह सुनियोजित हत्या थी, क्योंकि मृतका अपनी बेटी के एक युवक (19 वर्षीय) से प्रेम संबंध के खिलाफ थी। तीनों ने 23 जून की शाम को एक नायलॉन की चुन्नी से सतला अंजलि (39 वर्षीय) का गला घोंटा और सिर पर भी चोटें पहुंचाईं। इसके बाद प्रेमी और उसका भाई वहां से चले गए। लेकिन जब लड़की को अहसास हुआ कि उसकी मां अभी मरी नहीं है, तो उसने फिर से अपने प्रेमी और उसके भाई को बुलाया। दोनों लौटे और महिला का फिर से गला घोंटा। वे तब तक नहीं गए जब तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं हो गई। 

ये भी पढ़ें: असम-मेघालय सीमा विवाद: पौधारोपण को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, लापांगा में 400 लोगों ने उखाड़े पौधे; जलाए ढांचे
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लड़की (16 वर्षीय) और उसका प्रेमी पगिल्ला शिवा कुमार पिछले आठ महीने से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में थे। कुमार इंटरमीडिएट का छात्र है और डीजे का काम करता है। मृतका की छोटी बेटी से पूछताछ में पता चला कि उसकी बड़ी बहन (आरोपित लड़की) और कुमार के बीच प्रेम संबंध था, जिसका मां विरोध करती थीं। इस कारण घर में झगड़े होते थे और आखिरकार लड़की ने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी।
विज्ञापन


23 जून को लड़की ने अपनी छोटी बहन को बाहर भेजा और फिर प्रेमी और उसके भाई को घर बुलाकर हत्या की। हत्या के बाद लड़की ने घर को ताला लगा दिया और छोटी बहन को चुप रहने की धमकी दी। लेकिन बहन ने अपनी मौसी को सब बताया, जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। विश्वसनीय जानकारी और लगातार प्रयासों से पुलिस ने 24 जून को तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल कर लिया। अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मृतका का शव गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है।

संबंधित वीडियो-
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें