फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spice Jet: स्पाइस जेट विमानों में बार-बार आ रहीं तकनीकी दिक्कतें, जानिए कब-कब टले बड़े हादसे  

Tue, 05 Jul 2022 05:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में इस तरह की यह छठी घटना है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) सभी छह घटनाओं की जांच कर रहा है।
 
विज्ञापन
spice jet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि संकेतक लाइट में तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि लैंडिंग के दौरान कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा। इस विमान में कुल 150 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से दुबई जा रहे बोइंग 737 मैक्स विमान ने अपने बाएं टैंक से ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी दिखाना शुरू कर दिया था, जब वह हवा में था। इसलिए विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जब कराची हवाई अड्डे पर निरीक्षण किया गया, तो बाएं टैंक से कोई रिसाव नहीं देखा गया। 

17 दिनों में छठी घटना 
पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में इस तरह की यह छठी घटना है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) सभी छह घटनाओं की जांच कर रहा है।

जानिए कब-कब हादसे टले  
इसी महीने 2 जुलाई को भी स्पाइसजेट विमान में दिक्कत आई थी। दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान की तकनीकि कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। 5000 हजार फीट ऊपर से गुजरते वक्त केबिन में अचानक धुंआ फैल गया था जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इस विमान में 100 से अधिक यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


25 जून को पटना एटरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए उड़ान भड़ने को तैयार स्पाइस जेट विमान में आई खराबी के चलते इसे ग्राउंडेड करना पड़ा था। उड़ान भरने से पहले वॉर्निंग लाइट ब्लिंग करने लगी थी और पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर इसे वापस मोड़ लिया था। इसे रात 11 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया लेकिन तकनीकी खराबी दूर नहीं होने के कारण यह उड़ान नहीं भर सका था। इस विमान में 60 यात्री सवार थे। 

19 जून को भी स्पाइस जेट विमान में हादसा हुआ जब पटना से दिल्ली जा रहे विमान में आग लग गई थी। इंजन में आई खराबी के चलते इसमें आग लगी थी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया था। इस विमान में 185 यात्री सवार थे। हालांकि कंपनी ने कहा कि उड़ान के दौरान एक पक्षी के टकरा जाने के कारण यह हादसा हुआ था। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें