फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर पिलाई जाएगी चाय, बच्चों के लिए खाने का इंतजाम

Mon, 16 Jan 2017 03:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि मतदान केंद्र पर आपको कोई कहे कि आइये, श्रीमान जी! आपकी क्या सेवा कर सकता हूं। तो चौंकना नहीं, क्योंकि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श मतदान केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। यहां वोटरों को चाय पिलाई जाएगी और उनके साथ आने वाले बच्चों के लिए भी खाने-पीने का सामान होगा।
विज्ञापन


मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए तथा ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम एक और अधिकतम पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं।

मतदान केंद्र पर यह सुविधा होगी कि यदि महिलाएं मतदान के लिए आती हैं और उनके साथ छोटे बच्चे हैं तो ऐसे बच्चों को बिस्कट, खिलौने, टॉफी आदि की सुविधा रहेगी, ताकि बच्चा परेशान न हो। जब तक महिला का मतदान के लिए नंबर नहीं आएगा, तब तकउसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मतदाता के बैठने की होगी व्यवस्था

​वह आराम से बैठ सकेंगी और जब महिला का नंबर आएगा तो कर्मचारी महिला को मतदान कराने को ले जाएगा। इसी तरह जब कोई पुरुष मतदाता मतदान करने के लिए जाएगा तो कर्मचारी उनका स्वागत करने के लिए आएंगे।

इसके बाद पुरुष मतदाता की पर्ची लेकर नंबर लगवाएंगे और मतदाता को आराम करने के लिए कहेंगे। इसके बाद मतदाता की चाय अथवा काफी, पानी आदि से खिदमत की जाएगी। जब मतदाता का नंबर आएगा तो कर्मचारी उससे कहेंगे कि श्रीमानजी, आपका नंबर आ गया है। अब आप मतदान के लिए जा सकते हैं।

नगर निगम, पालिका व पंचायत में बनेंगे पोलिंग बूथ
आदर्श मतदान केंद्र बनाने के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम एक और अधिकतम पांच पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे मतदाताओं को प्रोत्साहन मिलेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो।
- रमाशंकर गुप्ता
उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें