फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: TDP की पदयात्रा के दौरान पुलिस से भिड़े पार्टी कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की का वीडियो आया सामने

Fri, 10 Feb 2023 02:00 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तूर

सार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश इन दिनों 'युवा गालम' (Yuva Galam) नाम से पदयात्रा निकाल रहे हैं। गुरुवार को उनकी यात्रा चित्तूर जिले में पहुंची थी। इस दौरान टीडीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।
विज्ञापन
TDP workers clash with police - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश की पदयात्रा के दौरान टीडीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। टीडीपी कार्यकर्ता सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश इन दिनों 'युवा गालम' (Yuva Galam) नाम से पदयात्रा निकाल रहे हैं। बीते रविवार को टीडीपी महासचिव ने कहा था कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी जनता से डरते हैं, इसलिए वह सार्वजनिक स्थानों पर छिपकर जाते हैं।

लोकेश ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर आप राज्य में युवाओं का बेहतर भविष्य चाहते हैं और उनके लिए नौकरी चाहते हैं तो सीएम जगन को सत्ता से बेदखल करना होगा और टीडीपी को चुनाव में जिताना होगा है। टीडीपी नेता लोकेश ने कहा कि उनके खिलाफ कम से कम 17 मामले दर्ज हैं, लेकिन मैं ऐसे झूठे मामलों से डरने वाला नहीं हूं। सीएम जगन को झूठा बताते हुए लोकेश ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें