नायडू ने कहा, साइको (मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी) राज्य पर शासन कर रहे हैं। उनकी महत्वहीन योजनाओं ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। अगर वह नहीं जानते कि राज्य में कानून व्यवस्था कैसे बनानी है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को 'साइको' बताया। उन्होंने उनकी 'खराब योजनाओं' को राज्य की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया। नायडू ने कहा, अगर उन्हें नहीं पता कि कानून-व्यवस्था कैसे बनाए रखी जाए तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
नायडू ने कहा, साइको (मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी) राज्य पर शासन कर रहे हैं। उनकी महत्वहीन योजनाओं ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। अगर वह नहीं जानते कि राज्य में कानून व्यवस्था कैसे बनानी है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। राज्य में लोकतंत्र नहीं है।