टाटा मोटर्स के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को मध्य मुंबई के परेल में बहुमंजिला इमारत से कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रशांत सिबल (43) का खून से लथपथ शव मिला।
उनके परेल के कल्पतरु हैबिटेट स्थित 15वें माले के अपने फ्लैट से छलांग लगाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कलाचौकी थाने की वरिष्ठ इंस्पेक्टर दिलीप उगाले ने बताया कि प्रशांत टाटा मोटर्स के सेल्स विभाग में जीएम के पद पर काम कर चुके थे।
उन्हें पिछले साल नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस को उनके बेडरूम से एक सुइसाइड नोट मिला है। इसमें खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। प्रशांत के परिवार ने पुलिस को बताया है कि वह डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।