फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ढाका से दिल्ली आएगा तारिषी का शव, गुड़गांव में होगा अंतिम संस्कार

Mon, 04 Jul 2016 07:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
tarishi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तारिषी का शव ढाका से सोमवार को दिल्ली लाया जाएगा। अंतिम संस्कार गुड़गांव में होगा। दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जामंत्री पीयूष गोयल शव को रिसीव करने जाएंगे। फीरोजाबाद से परिजन गुड़गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


फीरोजाबाद में रहने वाले तारिषी के परिजनों ने उसके शव को हिंदुस्तान लाने की मांग विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की थी। रविवार को सुबह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर कर कहा कि तारिषी का शव ढाका से सोमवार दोपहर तक दिल्ली लाया जाएगा।

इसकी जानकारी पर सुहाग नगरी में मौजूद परिजनों ने मांग की कि शव को आगरा तक फ्लाइट से लाया जाए। वहां से फीरोजाबाद लेकर जाकर अंतिम संस्कार किया जाए। हालांकि शव के देर से आने की वजह से दिक्कतें खड़ी होने पर तारिषी के चाचा अजीत जैन ने कहा कि तारिषी के पिता से बात कर तय किया गया है कि शव को दिल्ली से गुड़गांव ले जाया जाए।
विज्ञापन


गुड़गांव में तारिषी का मकान है। अंतिम संस्कार के समय संजीव जैन के कनाडा, हांगकांग और ढाका में रहने वाले शुभ चिंतक भी पहुंचेंगे।

सुषमा ने नगर विधायक को दी शव की जानकारी
फीरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा को शाम सात बजे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जानकारी दी कि तारिषी का शव ढाका से सोमवार को दोपहर दो बजे तक दिल्ली आ जाएगा। विधायक मनीष असीजा ने बताया कि उन्होंने विदेशी मंत्री को बता दिया है कि अंतिम संस्कार गुड़गांव में होगा। विधायक भी पार्टीजनों के साथ सोमवार को सुबह गुड़गांव के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें