फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Election 2021 Date: तमिलनाडु में छह अप्रैल को होगा मतदान, ऐसी है दलीय स्थिति

Fri, 26 Feb 2021 06:19 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तमिलनाडु सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि तमिलनाडु में एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा। इसके साथ ही केरल और पुडुचेरी में भी इसी तारीख को एक ही चरण में चुनाव संपन्न होगा।

विज्ञापन


बता दें कि तमिलनाडु में मौजूदा सरकार का कार्यकाल मई 2021 को खत्म हो रहा है। वहीं असम, केरल और पश्चिम बंगाल में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सरकार गिरने से यहां फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है। सभी राज्यों में मतगणना दो मई को होगी।
 
राज्य विधानसभा सीटें वर्तमान स्थिति
तमिलनाडु 234 एआईएडीएमके - 136
    डीएमके- 89
विज्ञापन

तमिलनाडु में एआईएडीएमके पास हैं 136 विधायक
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटे हैं। इसमें सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मनेत्र कड़घम (एआईएडीएमके) के पास 136 विधायक हैं। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़घम (डीएमके) के पास 89, कांग्रेस के पास सात, इंडियन मुस्लिम लीग को पास पांच सीट है। वर्तमान में ईडापड्डी पलानीस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।

मतदान का समय एक घंटा अधिक रहेगा: आयोग
सुनील अरोड़ा ने कहा कि उम्मीदवार को प्रचार के लिए डोर टू डोर कैंपेन की इजाजत होगी। लेकिन, इसमें उम्मीदवार को मिलाकर पांच से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव की तरह ही इन चुनावों में भी मतदान का समय एक घंटा अधिक रहेगा। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की सुविधा होगी।

तमिलनाडु में क्या है दलीय स्थिति
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटे हैं। इसमें सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़घम (एआईएडीएमके) के पास 136 विधायक हैं। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़घम (डीएमके) के पास 89, कांग्रेस के पास सात और इंडियन मुस्लिम लीग के पास पांच विधायक हैं। वर्तमान में ईडापड्डी पलानीस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं। तमिलनाडु में मौजूदा सरकार का कार्यकाल मई 2021 को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें