चेन्नई में पटरी से उतरे ट्रेन के चार डिब्बे।
- फोटो : Social Media
तमिलनाडु के चेन्नई में सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक लोकल इलेक्ट्रिक ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इससे इस व्यस्त मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेन देरी से चल रही हैं।
उन्होंने कहा, "अवाडी रखरखाव कारखाने से निकली एक खाली ईएमयू बेपटरी हो गई। चूंकि, यह ईएमयू कारखाने से आ रही थी, इसलिए घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।"
अधिकारियों के मुताबिक, "रेलवे के शीर्ष अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मार्ग पर रेल यातायात बहाल करने का काम जोरों पर है। घटना के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।" ईएमयू का इस्तेमाल स्थानीय यात्री सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।