फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, विपक्ष ने सत्तारूढ़ पार्टी से मांगा जवाब

Sun, 14 May 2023 03:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जहरीली शराब मामले में सत्तारूढ़ सरकार पर अन्नाद्रमुक और पीएमके ने निशाना साधा। अन्नाद्रमुक के महासचिव और विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले 10 साल के शासन (2011-2021) में राज्य में जहरीली शराब के लिए कोई जगह नहीं थी।
विज्ञापन
Spurious Liquor - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में राज्य के सीएम एम के स्टालिन ने बताया कि तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने जहरीली शराब से मरने वालों को के परावार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी बात कही। 
विज्ञापन


यह घटना मरकानम के एकियारकुप्पम में रविवार की रात को घटी, जिसमें पीड़ितों की उम्र 45 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। पुडुचेरी में जहरीली शराब पीने वाले दो अन्य लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। सीएम स्टालिन मरने वाले तीन लोगों पर शोक जताया। उन्होंने बताया कि दो निरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मियों को मरकानम घटना के सिलसिले में निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती लोगों को सीएम ने मुआवजे के तौर पर 50,000 रुपये देने का वादा किया है। 
विज्ञापन


जहरीली शराब मामले में सत्तारूढ़ सरकार पर अन्नाद्रमुक और पीएमके ने निशाना साधा। अन्नाद्रमुक के महासचिव और विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले 10 साल के शासन (2011-2021) में राज्य में जहरीली शराब के लिए कोई जगह नहीं थी। उन्होंने जहरीली शराब की वजह से हुई मौत के लिए सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा- "अब इस मामले के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाना चाहिए।" पीएमके के संस्थापक डॉ. एस रामदास ने भी ट्वीट कर जहरीली शराब की बिक्री के खिलाफ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद मरकानम के स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें