फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: पेरियार की मूर्ति पर फेंका भगवा रंग, डीके समर्थकों ने दर्ज कराई शिकायत

Fri, 17 Jul 2020 03:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
पेरियार की मूर्ति पर भगवा रंग फेंका गया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में कोयंबटूर के सुंदरपुरम इलाके में समाज सुधारक ईवी रामासामी ‘पेरियार’ की आदमकद प्रतिमा शुक्रवार को यहां विरूपित पाई गई जिसके बाद द्रमुक, एमडीएमके और वीसीके के कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रदर्शन किया। प्रतिमा पर भगवा रंग से पुताई कर दी गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रतिमा को साफ करने वाले कार्यकर्ताओं ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाएं फिर से हुई तो वे अपना प्रदर्शन तेज कर देंगे। यह प्रतिमा 1995 में शहर में स्थापित की गई तीन समाज सुधारकों की प्रतिमाओं में से एक है।


पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। भाकपा के जिला सचिव वी एस सुंदरम ने बताया कि पेरियार की प्रतिमा को विरूपित करना स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने पुलिस से फौरन कार्रवाई करने और ‘असामाजिक तत्वों’ को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


द्रमुक विधायक एन कार्तिक ने भी घटना की निंदा की और कहा कि यह तमिलनाडु में शांति भंग करने की कोशिश हो सकती है। वहीं पुलिस ने इस मामले में भारत सेना के अरुण कृष्णा के खिलाफ कुनियामुथुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। कृष्णा ने पोडानुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर लिया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें