फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, बस का टायर फटने से सात लोगों की मौत; कई घायल

Wed, 24 Dec 2025 09:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही राज्य परिवहन की बस का राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर फट गया, जिससे बस डिवाइडर पार कर गलत दिशा में चली गई।

विज्ञापन
तमिलनाडु हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार शाम कुड्डालोर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ, जब तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही राज्य परिवहन की बस का राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर चली गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ashwini Vaishnaw: फेक अकाउंट का शिकार हुए सूचना प्रसारण मंत्री? राहुल नाम वाले फर्जी हैंडल को कहा शुक्रिया

जानकारी के अनुसार, तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही राज्य परिवहन की बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान बस का टायर फट गया, जिससे बस सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई और गलत दिशा में पहुंच गई। इसके बाद बस की आमने-सामने की टक्कर चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रही एक एसयूवी और एक कार से हो गई। इस टक्कर में दोनों निजी वाहनों में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Parliament: संसद में स्मार्ट गैजेट्स पर सख्ती, सांसदों को पेन कैमरा और स्मार्ट चश्मे न पहनने की सलाह

हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें