फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RN Ravi: तमिलनाडु को नए नाम से बुलाने पर राज्यपाल ने दी सफाई, बोले- ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में कहा था तमिझगम

Wed, 18 Jan 2023 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में रवि ने इस महीने तब एक और विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्हों तमिलनाडु को‘तमझिगम' के नाम से पुकारा था। राज्य सरकार ने राज्यपाल की इस टिप्पणी पर आपत्ती जताई थी और शब्द वापस लेने के लिए कहा था। 
 
विज्ञापन
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में राजभवन में चार जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा तमिलनाडु को तमिझगम कहने पर विवाद पैदा हो गया था। मामले को तूल पकड़ता देख अब राज्यपाल ने एक पत्र जारी कर सफाई दी है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि चार जनवरी को राजभवन में काश-तमिल संगमम के स्वयंसेवकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में ऐतिहासिक सांस्कृतिक जुड़ाव पर विचार करते हुए, मैंने 'तमिझगम' का उल्लेख किया। क्योंकि यह इतिहास से जुड़ा मामला था और उस समय कोई तमिलनाडु नहीं था। इसलिए, ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संदर्भ में, मैंने 'तमिझगम' का उल्लेख किया था।

विज्ञापन


विधानसभा में भी तमिझगम कहने पर मचा था हंगामा
इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा के अपने अभिभाषण में राज्य के नाम को तमिलनाडु की जगह तमिझगम करने की बात कही। जिसके बाद उनके इस बयान पर सत्तारूढ पार्टी डीएमके और उनके सहयोगी दल कांग्रेस और विदुथलाई चिरुथिगाल काची (VCK) ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। राज्यपाल को गेट आउट के पोस्टर भी दिखाए गए थे।

राज्यपाल ने ऐसा क्या कहा कि हो गया विवाद
राज्यपाल ने राजभवन में कहा था कि तमिलनाडु को लेकर एक अलग तरह की सोच विकसित हो गई है। जब भी कोई चीज पूरे देश में लागू होती है तो तमिलनाडु का जवाब होता है 'नहीं'। यह एक आदत सी बन गई है। इस पर काफी कुछ लिखा गया है जो गलत और घटिया है। यह सोच बदलनी चाहिए. सच की जीत होनी चाहिए। तमिझगम इसे कहने के लिए अधिक उपयुक्त शब्द है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें