फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: चेन्नई में कॉलेज छात्रों के हॉस्टल में छापेमारी, नशीले पदार्थ बरामद, हिरासत में 32 स्टूडेंट्स

Sat, 31 Aug 2024 02:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अपर आयुक्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सी. मगेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस ने एसआरएम कॉलेज के पास अभियान चलाया। इस अभियान में तांबरम, पल्लीकरनई और यातायात के पुलिस उपायुक्त, सशस्त्र रिजर्व पुलिस और महिला पुलिस टीमों सहित 1,000 पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
तमिलनाडु पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में चेन्नई के पास पोथेरी में तांबरम सिटी पुलिस ने शनिवार को प्राइवेट कॉलेज के छात्रों के हॉस्टल में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें गांजा और अन्य नशीले पदार्थ मिले। पुलिस को एक विशेष जानकारी मिली, जिसमें उन्हें बताया गया कि छात्र गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर अभिन्न दिनेश मोदक ने अपने अधिकारियों को हॉस्टल के परिसर में छापेमारी के आदेश दिए।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सी. मगेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस ने एसआरएम कॉलेज के पास अभियान चलाया। इस अभियान में तांबरम, पल्लीकरनई और यातायात के पुलिस उपायुक्त, सशस्त्र रिजर्व पुलिस और महिला पुलिस टीमों सहित 1,000 पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को शामिल किया गया। उन्होंने सुबह के छह से 10 बजे तक 500 फ्लैटों में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें 19 छात्रों के पास से मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों में गांजा, चॉकलेट गांजा, गांजा तेल, हुक्का मशीन और हुक्का पाउडर शामिल है। 

इस मामले में पुलिस ने एक 29 वर्षीय जी. सेल्वामणि नाम के हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने महिला समेत 32 छात्रों को हिरासत में लिया। उन्हें एक प्राइवेट मैरेज हॉल में रखा गया है और अलग से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें