फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: नर्सिंग छात्रा ने अपहरण और दुष्कर्म की रची थी झूठी साजिश, पुलिस की जांच में अहम खुलासा

Tue, 24 Sep 2024 01:04 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Tamil Nadu: नर्सिंग छात्रा ने आरोप लगाया था कि वह कॉलेज जाने के लिए थेनी पुराने बस स्टैंड पर आई थी, वहां से वॉशरूम गई थी, तभी अज्ञात लोगों ने उसे कार से अगवा कर लिया और उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे डिंडीगुल रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में एक और नर्सिंग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नर्सिंग छात्रा ने दावा किया था कि,  अज्ञात आरोपियों ने उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी उसे डिंडीगुल रेलवे स्टेशन के पास छोड़ कर फरार हो गए। अब इस मामले में पुलिस की ओर से अहम जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। पुलिस ने बताया कि, घटना की शिकायत के बाद छात्रा को मेडिकल जांच के लिए डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जांच में पुलिस को अपहरण या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं मिला है। जांच में पाया गया है कि छात्रा ने मानसिक तनाव के कारण झूठी शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले पर अब डिंडीगुल जिला पुलिस ने कहा कि, नर्सिंग छात्रा ने आरोप लगाया था कि वह कॉलेज जाने के लिए थेनी पुराने बस स्टैंड पर आई थी, वहां से वॉशरूम गई थी, तभी अज्ञात लोगों ने उसे कार से अगवा कर लिया और उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे डिंडीगुल रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। उसने दावा किया था कि बाद में वह शिकायत दर्ज कराने के लिए ऑटोरिक्शा से डिंडीगुल ऑल विमेन पुलिस स्टेशन गई। शिकायत के आधार पर जांच की गई और मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
 प्रारंभिक जांच के बाद डिंडीगुल पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने थेनी से डिंडुगल रेलवे स्टेशन तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि नर्सिंग छात्रा बस में सवार हुई। इसके बाद वह डिंडुगल रेलवे जंक्शन पर उतरी और मानसिक तनाव में रेलवे पुलिस के पास झूठी शिकायत दर्ज कराने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें